समस्तीपुर, मई 10 -- पूसा, निज संवाददाता। केन्द्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि देश में कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा सबसे बड़ी पूंजी है। दूध की कीमतें अनाज की कीमतों से अधिक है। ऐसे में दोनों को सुदृढ़ व लाभकारी बनाने की दिशा में यह समझौता एक क्रांतिकारी कदम है। वे शुक्रवार को विवि के पंचतंत्र सभागार में वैज्ञानिकों व छात्रों को संबोधित कर रहे थे। मौका था नेशनल टेक्निकल टेक्सटाईल्स मिशन वस्त्र मंत्रालय अर्न्तगत एग्रो टेक्सटाईल्स पर केन्द्रीत विशेष पहल एवं साईलेज मक्का को बढ़ावा देने के लिए आयोजित संगोष्ठी का। कहा कि साईलेज खिलाने से 10 से 20 प्रतिशत दूध की बढ़ोतरी होती है। साईलेज मक्का के विस्तार के लिए मसीना बीज निगम व विवि के बीच समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किये गये है। तो दूसरी ओर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों में कृषि को लाभकारी बनाने...