सोनभद्र, सितम्बर 6 -- म्योरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय विकास खंड की पिपरी ग्राम पंचायत का शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण भी किया। सीडीओ जागृति अवस्थी शनिवार को पिपरी ग्राम पंचायत पहुंची। उन्होंने सबसे पहले एग्री स्टैक सर्वे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ललमटिया टोले में सर्वे कार्य में लगे सफाई कर्मी कांता प्रसाद यादव से सर्वे की स्थिति जानी। कांता प्रसाद ने बताया कि उन्हें 1100 गाटों का सर्वे करना है। दो दिन पूर्व शुरू हुए सर्वे में उन्होंने अभी तक 83 गाटों का सर्वे करने की बात बताया। इस पर सीडीओ ने संतोष जताते हुए कहा कि दो दिन में इतना सर्वे कर लिया है तो जल्दी ही समय सीमा में सारा सर्वे हो जाए। सर्वे के लिए उन्होंने सभी को निर्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.