जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने शुक्रवार को एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए दो सौ से अधिक वृद्ध और विधवा लाभुकों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपे। विधायक ने लाभुकों के आवेदन स्वयं एकत्र कर अंचल कार्यालय भिजवाए और पेंशन स्वीकृति सुनिश्चित करवाई। अब लाभुकों के बैंक खातों में नियमित रूप से पेंशन राशि भेजी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिलेगा। मौके पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि बुज़ुर्ग समाज की नींव हैं, उनका जीवन सम्मानजनक हो, यही मेरा संकल्प है। लाभुकों ने भी उनके इस मानवीय पहल के लिए आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.