जमशेदपुर, अगस्त 19 -- जमशेदपुर। एग्रिको दुर्गा पूजा समिति के द्वारा आगामी दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। मंगलवार को एग्रिको क्लब हाउस मैदान में भव्य पंडाल और प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन विधिवत सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। पिछले दिनों सम्पन्न हुए समिति की आमसभा में तय किया गया है कि इस वर्ष पंडाल का बजट 12 लाख 50 हजार रुपये और प्रतिमा का बजट 1 लाख 80 हजार रुपये रखा गया है। विशेष बात यह है कि पंडाल का निर्माण पहली बार चमचमाती एल्यूमिनियम शीट से किया जाएगा, जिसके लिए पश्चिम बंगाल के कोंटाई से प्रतिष्ठित कारीगरों की टीम बुलाई गई है। वहीं प्रतिमा का निर्माण बेल्दा, पश्चिम बंगाल के दक्ष कारीगरों द्वारा किया जाएगा। पंडाल और प्रतिमा की भव्यता इस बार शहरवासियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.