गुड़गांव, फरवरी 16 -- - अनिद्रा, घबराहट और एकाग्रता की कमी जैसी समस्याओं से जूझ रहे छात्र, अभिभावकों को भी दी जा रही सकारात्मक माहौल बनाने की सलाह - तुलना और दबाव से बचने की दी जा रही हिदायत - पढ़ाई के साथ संतुलित दिनचर्या और पर्याप्त नींद पर जोर, फेल होने के डर से बढ़ रहा मानसिक तनाव गुरुग्राम संवाददाता। बोर्ड परीक्षाओं की दस्तक के साथ ही शहर में मानसिक दबाव के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं से पहले छात्र ही नहीं, अभिभावक भी मानसिक दबाव में नजर आ रहे हैं। शहर के सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल गुरुग्राम में रोजाना ऐसे कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां छात्र तनाव, अनिद्रा और घबराहट की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। अस्पताल के मनोचिकित्सा विभाग के अनुसार पिछले एक सप्ताह में काउंसलिंग मामलों में करीब 30 से 40 प्रतिशत तक बढ...