मैनपुरी, मई 25 -- थाना क्षेत्र के ग्राम लालापुर में चोरों ने एक ही रात में चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने तीन घरों से लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। चौथे घर में चोरी करने चोर घुसे तो परिवार के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया। शोरगुल होने पर चोर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों में चोरों की दहशत फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का भरोसा पीड़ितों को दिलाया है। पुलिस को घटना की तहरीर भी दी गई है। ग्राम लालापुर में चोरों ने समर प्रताप पुत्र राजेश्वर दयाल के घर से 6 लाख रुपये के आभूषण और 15 हजार की नकदी चुरा ले गए। समर प्रताप का एक माह पहले ही विवाह हुआ था। उसकी पत्नी इन्दु यादव रात 2 बजे के करीब छत से नीचे आयी तो घर में सामान बिखरा मिला। चोरों ने अलमारी के ताले तोड़े और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.