लखीमपुरखीरी, फरवरी 9 -- बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के मलूकापुर गांव में गुरुवार की रात चोरों ने हाइवे किनारे के तीन घरों को निशाना बनाया। एक ही रात तीन घरों में हुई चोरी से गांव वाले दहशत में आ गए हैं। उधर, घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की भोर में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।भीरा थाना क्षेत्र के मलुकापुर निवासी जाबिर अली का भीरा-पलिया हाइवे किनारे मकान है। बताते हैं कि जाबिर पूरे परिवार के साथ दिल्ली मजदूरी करने गए है। उनका घर खाली पड़ा था। चोरों ने उनके घर को निशाना बनाते हुए घर के पीछे से घुसकर घर के अंदर रखा बक्सा, कपड़ा सब उठा ले गए, चूंकि मकान मालिक के न होने से चोरी सामान का सही अंदाजा नहीं लग पाया है। उसके बाद चोरों ने जाबिर के पड़ोस में ही निसार अली के मकान को भी निशाना बनाय...