लखीसराय, मार्च 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाना क्षेत्र स्थित वार्ड संख्या आठ के एक ही मुहल्ले से एक साथ दो युवकों की मौत बुधवार को सड़क दुर्घटना में होने के बाद माहौल गमगीन है। परिजनों के रूक रूक आ रहे चित्कार से हर किसी के आंखों में आंसू आ जा रहा है। पुरानी बाजार वार्ड आठ अचलासनम के आगे मुख्य सड़क पर बसे संजय पंडित के 17 वर्षीय पुत्र आलोक कुमार और सुनील चौधरी के 16 वर्षीय पुत्र पियुष कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद घर पर आस पास के लोगों की भीड़ लगने लगी। घटना की सूचना के बाद मुहल्ले के कई लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल था। पियुष कुमार की मां बदहवास होते हुए कह रही थी कि उसका पुत्र सोया हुआ है। क्यों परेशान कर रहे हो जबकि उसका भाई कह रहा था कि बाईक पर मंदिर ही जाना था तो मेरे साथ चलता भगवान आपके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.