अंबेडकर नगर, अप्रैल 4 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के यहिया कमालपुर गांव में एक ही परिवार के घर में लगातार तीन दिनों में लगी आग से गृहस्थी जल कर नष्ट हो गई। हादसे में पीड़ित परिवार को करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अग्नि हादसे के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है। वहीं ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा है। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल रहा है। यहिया कमालपुर के अखिलेश वर्मा के घर में गुरुवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। घर के अंदर से उठती आग की लपटें देख ग्रामीण सहम गए। हल्ला गुहार पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखी चारपाई, बिस्तर, रजाई, गद्दा, कपड़ा एवं राशन का सामान समेत कई छोटे बड़े सामान जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित का करीब लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित अखिलेश वर्मा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.