कुशीनगर, फरवरी 14 -- कुशीनगर, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य गोरखपुर और मंडलीय सर्विलांस अधिकारी ने जिले की स्वास्थ्य टीम को साथ लेकर जिले के चिह्नित एक दर्जन निजी अस्पतालों की शुक्रवार को औचक जांच की। सूचना यह थी कि एक ही डॉक्टर के नाम से जिले में कई अस्पताल चल रहे हैं। जांच में इसकी पुष्टि हुई। ऐसे आधा दर्जन से अधिक अस्पताल मिले, जहां एक ही डॉक्टर के दो-दो जगह नाम दर्ज थे। जांच टीम इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजकर कार्रवाई के लिए लिखेगी। कसया में एक निजी अस्पताल ऐसा भी मिला, जिस पर मेडिकल कॉलेज पडरौना के डॉक्टर का नाम था। नके नाम से कसया में ही दो निजी अस्पताल चलते पाए गए। एक जगह खुद डॉक्टर मौजूद थे। टीम की पूछताछ में उन्होंने स्वीकार भी किया वह निजी अस्पताल में मरीजों को देखते हैं। जिले में एक ही डॉक्टर के नाम से कई अस्पताल चलने...