लखनऊ, मार्च 9 -- -एडीजी स्थापना ने सभी एडीजी जोन से मांगे नाम लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी पुलिस में ग्रीष्मकालीन स्थानान्तरण व्यवस्था के तहत एक ही जिले में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाहियों का तबादला करने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में एडीजी स्थापना नचिकेता झा ने सभी एडीजी जोन से ऐसे पुलिस कर्मियों की सूची 20 अप्रैल तक उपलब्ध कराने को कहा है। एडीजी ने उन पुलिस कर्मियों का नाम भी भेजने को कहा है कि जिनका पहले ही तबादला हो चुका है पर वह कार्यमुक्त नहीं हुए हैं। सभी एडीजी जोन व आईजी रेंज से समायोजन की कार्यवाही 10 अप्रैल तक पूरी कर लेने को कहा गया है। इसके बाद डीजीपी को 30 अप्रैल तक सूची उपलब्ध कराई जाएगी। एडीजी के पत्र में सभी एडीजी जोन, आईजी रेंज व पुलिस कप्तानों से कहा गया है कि 20 अप्रैल के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.