धनबाद, जून 12 -- धनबाद। पूजा टॉकीज के पास की एक जमीन को लेकर जिला परिषद और रेलवे आमने-सामने है। दोनों सरकारी विभागों ने एक ही जमीन के लिए अलग-अलग टेंडर निकाला है। रेलवे ने जमीन पर रेल कोच रेस्टोरेंट बनाने के लिए टेंडर आमंत्रित किया है तो वहीं दूसरी तरफ जिला परिषद ने जमीन की चहारदीवारी का टेंडर निकाल दिया है। पूजा टॉकीज के बगल में रेल क्वार्टर से सटी जमीन पर रेलवे ने कोच रेस्टोरेंट खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए रेलवे के कॉमर्शियल विभाग ने 29 मई को टेंडर आमंत्रित किया था। इसके लिए ई-ऑक्शन के माध्यम से 13 जून को बिडिंग होगी। धनबाद रेलवे स्टेशन की दक्षिणी छोर पर खुले कोच रेस्टोरेंट की सफलता के बाद धनबादवासी पूजा टॉकीज के पास रेस्टोरेंट के खुलने को लेकर उत्साहित हैं। अब जिला परिषद के दावे से रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना खटाई में पड़ती नजर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.