औरंगाबाद, दिसम्बर 17 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के मौखेता गांव में बुधवार को एक ही घर से चाचा और भतीजे की मौत के बाद पूरे गांव में शोक और कोहराम मच गया। एक साथ घर से दो अर्थियां निकलने से माहौल गमगीन हो गया और परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौखेता निवासी समाजसेवी सिद्धी सिंह (60 वर्ष) लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनकी मौत मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे हो गई। इसके करीब आठ घंटे बाद उनके 55 वर्षीय भतीजे अजय कुमार सिंह की भी मंगलवार रात अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई। दोनों की मौत की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार पर आई इस दोहरी त्रासदी से लोग स्तब्ध रह गए। बताया गया कि अजय कुमार सिंह के तीन पुत्र हैं, जबकि पत्नी देवन्ती देवी पति के निधन से सदमे में बेहोश हो गईं और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई। पूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.