हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अप्रैल 27 -- भभुआ जिले के बारे गांव से रविवार को चार दोस्तों की एक साथ अर्थियां उठी तो ग्रामीण फफक पड़े। महिलाओं की चीत्कार से पूरा गांव गमगीन हो गया था। हर मुहाने पर ग्रामीण समूह में इस घटना और मृत युवाओं के मिलनसार व्यवहार पर चर्चा कर रहे थे। गांव के मंदिर, चौराहा और शमशान घाट के रास्ते में लोगों का आपस में बातचीत करते देखा गया। शमशान घाट में परिजन पिंडदान की प्रक्रिया पूरी करने व शव का अंतिम संस्कार बनारस में करने के लिए ले जाने की तैयारी में जुटे थे। इसमें परिजन मदद कर रहे थे। इधर, मृतकों के घर के अंदर व बाहर गांव की महिलाओं की भीड़ थी। वह पीड़ित परिजनों को चुप करा रही थीं। लेकिन, वह भी फफक पड़ रही थीं। मृतकों के नाते-रिश्तेदार के घर की महिलाएं रोते-बिलखते घर पहुंच रही थीं। उनके साथ पुरुष सदस्य भी आ रहे थे। लेकिन, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.