बरेली, मार्च 8 -- जनवरी माह में एक ही किसान को अधिक मात्रा में कई बार उर्वरक बिक्री करने वाले विक्रेता मैसर्स त्रिवेणी खाद भंडार परगवां विकासखंड क्यारा एवं मैसर्स किसान सेवा केंद्र बिहारीपुर रोड दुनका विकास खंड शेरगढ़ का उर्वरक लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि इस प्रकार के विक्रेताओं की माह फरवरी की भी जांच कराई जाएगी। किसी भी विक्रेता के द्वारा यदि अनियमित रूप से अधिक मात्रा में एक ही किसान को बिना उसकी जोत के आधार पर उर्वरक बिक्री किया जाता पाया गया तो इसके लिए संबंधित विक्रेता का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.