गुमला, फरवरी 13 -- कामडारा प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड क्षेत्र के बुरुहातु आमटोली और कुदा बन टोली में एक हाथी ने उत्पात मचा कर कुल पांच घरों को क्षतिग्रस्त किया। यह घटना बीती बुधवार की रात करीब 11 बजे की है।बताया जा रहा रहा है कि हाथी भ्रमण करते हुये कुदा बनटोली गांव में इमील तोपनों के मकान को तोड़ कर घर में रखा धान को खा गया। वहीं पड़ोस की ममता तोपनों के घर के दिवार को तोड़ कर घर में रखा अनाज को भी खा गया। साथ ही एक और ग्रामीण के घर को नुकसान पहुंचा कर घर में रखे अनाज को बर्बाद कर दिया है। उसके बाद सरिता पंचायत के बुरुहातु आमटोली गांव में सोमारी तोपनो के घर पहुंच कर घर के दिवार को तोड़ दिया और घर में रखा अनाज को चट कर गया । साथ ही दुलारी सुरीन के घर को भी क्षतिग्रस्त कर अनाज को चट कर दिया । इस घटना के बाद वह हाथी किसनी गांव पहुंचा।इसकी खबर...