कटिहार, फरवरी 24 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में नियुक्त विद्यालय शिक्षकों की शैक्षणिक एवं प्रशैक्षणिक योग्यता की जांच अब तेज कर दी गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय (स्थापना शाखा) से जारी पत्र के आलोक में टीआर ई-01, -02 और -03 के अंतर्गत नियुक्त तथा वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर अपने सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित प्रतियां जमा करने का निर्देश दिया गया है। यह कार्रवाई निदेशक, प्राथमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के बाद शुरू की गई है। पत्र के अनुसार कक्षा 1 से 5 तथा 6 से 8 तक कार्यरत शिक्षकों की निर्धारित अहर्ता की अद्यतन स्थिति उपलब्ध करानी है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पदस्थापित शिक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.