लखनऊ, फरवरी 14 -- रायबरेली में रेलवे के एक केबिन मैन की 2012 में हुई हत्या के फरार आरोपी को 13 साल बाद जीआरपी ने गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी था। गिरफ्तार व्यक्ति फतेहपुर में 1995 में हुई एक हत्या में दोषी भी करार दिया जा चुका है। जीआरपी के एसपी रोहित मिश्रा ने गिरफ्तार हत्यारे को मीडिया के सामने पेश किया। बताया कि 47 वर्षीय संत कुमार, निवासी नौगांव, थाना हुसैनगंज, फतेहपुर को लखनऊ और रायबरेली की जीआरपी की संयुक्त टीम ने 12 फरवरी को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार किया। वह 13 साल से फरार चल रहा था। टीम ने लगभग 04 महीने की सघन रेकी के बाद अहमदाबाद में फारचूर होटल, मैरेडियन मॉल के आगे गुलाब टॉवर के पास थलरेज मोहल्ले से उसे पकड़ा। वह पहचान छिपा कर परिवार संग रह रहा था। वहां एक निजी फैक्ट्री में काम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.