प्रयागराज, अप्रैल 20 -- प्रयागराज। इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से मिंट संस्था 2022 से 'लाल ये रंग नहीं, जीवन है' नामक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष 11 मई को एएमए कन्वेंशन सेंटर में सुबह सात से शाम सात बजे तक यह शिविर लगाया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी 23 विकास खंडों के खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि उस शिविर में प्रत्येक विकास खंडों से कम से कम 50 शिक्षकों, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की स्वैच्छिक सहभागिता सुनिश्चित की जाए। यानि 1150 रक्तदाताओं की सूची आठ मई तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.