रायबरेली, फरवरी 1 -- रायबरेली,संवाददाता। यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से शिकंजा कसने की कवायद शुरू हो गई। इसमें पांच या उससे अधिक बार वाहनों के किए गए चालान के बाद उनका पंजीयन निरस्त किए जाने की नोटिस सहायक संभागीय कार्यालय को भेजी गई। नोटिस में वाहनों की डिटेल के साथ चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के नंबर भी भेजे गए। इससे जल्द ही चिन्हित किए गए वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों की ्ज्यिययां उड़ाते हुए जिले की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों के पुलिस विभाग की ओर से किए गए चालान के बावजूद भी नियमों का ताक पर रखकर सड़कों पर दौड़ रहे है। पुलिस विभाग की ओर से बीते साल जिले में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान के दौरान करीब एक लाख 18 हजार वाहनों के ऑन लाइन चालान किए गए। इसमें करीब एक हजार वाहन ऐसे है,...