लातेहार, मई 1 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के मुख्यमंत्री मंईंयां सम्मान योजना के 1000 लाभुको के बैंक खाता से आधार लिंक नहीं है। उन लाभुको को बैंक खाता से आधार लिंक करने के लिए दो ,तीन और पांच मई को प्रखण्ड कार्यालय में शिविर आयोजित की गई है। बीडीओ रेशमा रेखा मिंज ने यह जानकारी दी। उन्होंने उन लाभुको की पंचायत वार सूची भी निर्गत की है,जिन लाभुको के बैंक खाता से आधार लिंक नही है। बीडीओ ने इस बारे में चिट्ठी निर्गत कर मुखिया,पंचायत सचिव, सेविका और सहायिका को निर्देश दिया है कि सभी 15 पंचायत के उन लाभुको को इस बारे में सूचित करना है और उन्हें लेकर उक्त तिथि को प्रखण्ड कार्यालय में शिविर में लाना अनिवार्य है।इसमे कोताही नही बरतनी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.