लखीमपुरखीरी, नवम्बर 8 -- मीरपुर रसौरा तिराहा पर गायत्री परिवार के चल रहे विराट नारी उत्कर्ष समारोह में शनिवार को घर-घर देव स्थापना अभियान चलाया गया। गायत्री परिवार की महिला कार्यकर्ताओं को शांतिकुंज हरिद्वार से आई टोली नायक श्यामा राठौर व उनकी सहायक ब्रह्मवादिनी बहनों ने तिलक लगाकर रवाना किया। 71 टोलियों ने घर-घर जाकर देव स्थापना कराई। अभियान की समन्वयक शेफाली पाण्ड्या रविवार को जिले में आ रही हैं। जिले में पहली बार घर-घर देव स्थापना की गई है। आयोजन मंडल के उदय सिंह ने बताया देवस्थापना अभियान के लिए 71 टोलियां बनाई गईं। टोलियों को गायत्री परिवार की मोटीवेटर बहनें अपने मोहल्लों लेकर गईं जहां पूर्व चयनित घरों में टोली की बहनों द्वारा देव स्थापना कराई गई। वहीं भूपेंद्र पाठक के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए इसमें सीतापुर, आगरा सहित कई ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.