आजमगढ़, मार्च 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक स्कूल, एक खेल के तहत बालिकाओं को दक्ष बनाया जायेगा। इसके लिए विद्यालय में खेल की सुविधाएं बढ़ाई जायेगी। बालिकाओं को प्रशिक्षित करने के लिए विद्यालय की एक शिक्षिका को खेल शिक्षण के लिए नामित किया जायेगा। जिले में 22 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब दो हजार छात्राएं आठवीं तक पढ़ाई करती हैं। शासन की तरफ से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राओं की खेल प्रतिभा को निखारने और मुकाम तक पहुंचाने के लिए एक कस्तूरबा एक खेल योजना शुरू किया जा रहा है। छात्राएं खेल का अभ्यास करेंगी। नए सत्र से खेल के आवंटन की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। विद्यालय में बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए तरह-तरह के इवेंट भी होते हैं। खेल में रुचि रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.