हापुड़, फरवरी 28 -- हापुड़। कई दिन से मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने एक मार्च से तीन मार्च तक जनपद में बारिश, ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इससे मौसम एक बार फिर ठंडा हो सकता है। डीएम प्रेरणा शर्मा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग लखनऊ द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के अनुसार एक से 3 मार्च के बीच जनपद में वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम परिवर्तन का यह अनुमान पश्चिमी विक्षोभ के कारण है। डीएम ने अधिकारियों को प्रेषित करते हुए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी को गंभीरता के निर्देश दिए। डीएम ने बताया है कि इस दौरान फसलों को नुकसान, जर्जर आवासों को क्षति, पेड़-पौधों के गिरने से क्षति की संभावना है। इन दुष्प्रभाव से बचने के लिए जन पेड़-पौधों के नीचे आश्रय न लेने, इलेक्...