हाजीपुर, अगस्त 27 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। कर्मचारी संघ के आह्नान पर सभी 102 एंबुलेंस कर्मी एक सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इसकी सूचना जिलाधिकारी, सिविल सर्जन, वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है। राजापाकर के एंबुलेंस कर्मी मुकेश कुमार, रंजीत कुमार, अनिल कुमार एवं अरुण कुमार ने बताया की एंबुलेंस संचालक संस्था जेन प्लस प्राइवेट लिमिटेड श्रम अधिनियम के तहत तय नियमों का पालन नहीं कर रही हैं। कर्मचारियों को समय पर वेतन, पे-स्लिप एवं अतिरिक्त काम का भुगतान नहीं दिया जा रहा है। वाहन खराब होने पर मरम्मत में लापरवाही बरती जाती है और उस अवधि का वेतन भी चालक व इएमटी से काट लिया जाता है। एंबुलेंस कर्मियों ने कहा कि अगर हमारी मांगें नहीं मानी गई तो वह एक सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे। इससे आमजनों को आपातकालीन सेवा में भारी परेशानी उठानी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.