चाईबासा, फरवरी 21 -- चाईबासा। मंझारी प्रखंड की पांगा पंचायत के टेंगरा गांव के लोवागोड़ा और जोबासाई (टोला) में विगत एक साल से चापाकल और जलमीनार के खराब रहने के कारण ग्रामीणों को पीने के लिए चुआं का पानी पीने को विवश होना पड़ रहा है। इसकी जानकारी जिला परिषद सदस्य माधव चंद्र कुंकल को गांव में निरीक्षण के दौरान हुई। इस संबंध में उन्होंने डीसी को पत्र भी लिखा है। उन्होंने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में सैकड़ों ऐसे गांव एवं टोले हैं जहां लोगों को स्वच्छ पानी के आभाव में नदी, नाला, चुआं का पानी पीने से गंभीर बीमारियों से ग्रसित होना पड़ रहा है। यही पानी आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बीमारी का कारण बनता है और बीमारी के कारण उचित इलाज नहीं हों पाने से लोग स्थानीय स्तर पर पूजा पाठ के चंगुल में फंस जाते हैं। डायन के नाम पर हत्या जैसे घटनाएं घटती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.