कानपुर, जनवरी 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। नकली दवाओं और मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने ड्रग विभाग को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि नकली दवाओं के निर्माण और विक्रय पर पैनी निगरानी रखी जाए। दवाओं के दुरुपयोग को रोका जाए और जनस्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता न हो। मिलावटी खाद्य पदार्थों के निर्माण और विक्रय के खिलाफ प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जाए। वित्तीय वर्ष 2025-26 में खाद्य सचल प्रयोगशाला 'फूड सेफ्टी ऑन व्हील' के माध्यम से जनपद में खाद्य पदार्थों के कुल 5250 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 192 नमूने मानक के विपरीत पाए गए। इसके अतिरिक्त भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.