रांची, सितम्बर 23 -- झारखंड भाजपा के स्टेट स्पोक्सपर्सन अजय साह ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साह के मुताबिक, टेंडर घोटाला और तुष्टीकरण के जरिए बीते एक साल में 11 के 11 टेंडर रांची के एक ही मुस्लिम परिवार को दिए गए हैं। उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, यह एक महज इत्तेफाक है या सुनियोजित लूट? अजय साह ने, स्वास्थ्य कल्याण मंत्री पर 'अंसारी कल्याण मंत्री' कहकर हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजय साह ने बताया, मैंने इन तीन कंपनियों का इन्वेस्टिगेशन किया है। पहला- हिन्द इंफ्राटेक, दूसरा- भारत सप्लायर्स और तीसरा- ग्लोबल सप्लायर्स। अजय साह ने दावा किया कि सभी टेंडर इन्हीं तीनों कंपनियों को दिए गए हैं। इन सभी के एड्रेस पहाड़ी टोला रांची हैं। यानी एक ही घर से तीनों कंपनियां चल रही हैं। तीनों कंपनियों के मालि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.