फरीदाबाद, अगस्त 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-तीन पुल के सामने सेक्टर-सात, आठ चौक पर गत वर्ष सितंबर माह से लेकर अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। इसके निर्माण कार्य शुरू हुए करीब 10 दिन बाद एक वर्ष पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य न होने से वाहन चालकों को जाम से राहत नहीं मिल पा रही है। नगर निगम प्रशासन ने गत वर्ष सितंबर माह में सेक्टर-सात, आठ चौक पर गोल चक्कर बनाने का काम शुरू किया था। यह गोल चक्कर करीब 12 फीट चौड़ा है। वहीं इसे ग्रिल समेत पांच फीट तक ऊंचा किया जाना है। गोल चक्कर के अंदर कलाकृति या प्रतिमा भी लगाई जानी है। नगर निगम प्रशासन ने गत वर्ष दिसंबर माह तक इससे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। फिर भी यह चौक अब तक तैयार नहीं हो सका है। बीते आठ माह में यहां पर सिर्फ चौक को गोलचक्कर बनकर तैयार हो सका है। इस पर लोहे की ग्रिल भी ...