धनबाद, अक्टूबर 6 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता शहर का पहला फूड कोर्ट बनाने की योजना निगम की लापरवाही से अधर में लटकी हुई है। पिछले दो साल से यहां निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन यह आजतक अधूरा ही है। एक करोड़ की लागत से मुंबई की चौपाटी की तर्ज पर फूड कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। इस फूड कोर्ट में शहर के चर्चित स्ट्रीट फूड का काउंटर खोलने की योजना निगम ने बनाई है। बरटांड़ बस डिपो के पिछले हिस्से में नगर निगम की ओर से शहर का पहला फूड कोर्ट बनाया जा रहा है। इस फूड कोर्ट में 30 काउंटर खोले जाएंगे। इसमें अलग-अलग दुकानें खोलनी की योजना है। संवेदक ने आजतक इसका काम पूरा नहीं किया है। नगर निगम संवेदक पर दबाव नहीं बना पा रहा है। शहर की एक अच्छी योजना प्रशासनिक लापरवाही की भेंट चढ़ती हुई नजर आ रही है। फूड कोर्ट के लिए नगर निगम ने स्ट्रीट फूड वेंडरों से...