संभल, जनवरी 5 -- जनपद में बिजली चोरी के खिलाफ सोमवार तड़के एक बार फिर प्रशासन और पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा सघन चेकिंग अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई के नेतृत्व में सुबह करीब चार बजे 12 टीमों ने रायसत्ती, सरायतारीन, दीपा सराय, नखासा और हयातनगर क्षेत्रों में एक साथ दबिश दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से चल रहे चार्जिंग स्टेशन पकड़े गए। बिना बिजली कनेक्शन ई-रिक्शा चार्ज करते मिले, जबकि कई घरों और दुकानों में बिजली मीटर तक नहीं पाए गए। जांच में एक धार्मिक स्थल में भी अवैध बिजली चोरी का मामला सामने आया। जिन स्थानों पर चोरी की पुष्टि हुई, वहां विद्युत विभाग की ओर से तत्काल एफआईआर दर्ज कराने और कनेक्शन काटने की कार्रवाई...