नई दिल्ली, मार्च 20 -- Kisan Andolan: पंजाब पुलिस ने बुधवार को शंभू और ख़ानौरी बॉर्डर प्वाइंट्स से किसानों को खदेड़ते हुए जगह को खाली करा लिया गया है। इसके लिए जेसीबी मशीन का भी इस्तेमाल किया गया। ये किसान करीब एक साल से अधिक समय से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इससे पहले सरवन सिंह पंढेर और जगजीत सिंह डल्लेवाल को मोहाली में केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल से बैठक करने के बाद लौटते वक्त हिरासत में ले लिया गया। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने किसानों को विरोध स्थल से हटाने का बचाव करते हुए कहा कि दो प्रमुख हाईवे के बंद होने के कारण उद्योगों और व्यापारों को भारी नुकसान हो रहा था। आपको बता दें कि करीब 3000 पुलिसकर्मियों की टीम ख़ानौरी बॉर्डर प्वाइंट पर किसानों को खदेड़ने के लिए पहुंची। इसी तरह पुलिसकर्मी शंभू बॉर्डर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.