महोबा वार्ता, अक्टूबर 15 -- उत्तर प्रदेश में महोबा के सदर कोतवाली क्षेत्र में अपने एक साल की बेटी को मां ने ही फांसी पर लटकाकर मार डाला। पति से विवाद के बाद महिला ने खौफनाक कदम उठाया। परिजनों के अनुसार पति से झगड़े के बाद विवाहिता मायके में रह रही थी। बच्ची को मारने से पहले भी उसका फोन पर पति से विवाद हुआ था। बच्ची को मारने के बाद उसने खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की। परिजनों के आ जाने के कारण वह बच गई। झगड़े के कारण ही वह अवसाद में भी थी। पुलिस उपाधीक्षक एके सिंह ने बताया कि मुख्यालय के सुभाष नगर की निवासी महिला खुशबू (33) का विवाह चरखारी के खंदिया मुहाल निवासी अरवन्दि के साथ वर्ष 2022 में हुआ था। एक साल पहले उन्हें बेटी ऋषिका हुई थी। परिजनो के अनुसार अरविंद बेरोजगार ओर शराब का लती था। इसके चलते पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। खुशबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.