सासाराम, दिसम्बर 9 -- सासाराम, नगर संवाददाता। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के लिए मंगलवार का दिन यादगार बन गया। यहां पर एक साल से आवासित बालिका को अमेरिकी माता-पिता द्वारा गोद लिया गया। डीएम उदिता सिंह द्वारा अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण आदेश पारित किये जाने के बाद बालिका मानवी को संयुक्त राज्य अमेरिका के आहियो स्टेट निवासी दत्तक ग्राही दंपती को गोद देने की प्रक्रिया पूरी की गई। डीएम द्वारा बालिका को गोद देने के बाद उसके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही दंपती को बालिका टीकाकरण, स्वास्थ्य व विकास पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए परामर्श दिया गया। उन्होंने कहा कि दत्तक ग्रहण न सिर्फ एक कानूनी प्रक्रिया है, बल्कि एक मानवीय दायित्व भी है। जो एक बच्चे के भविष्य को नई दिशा देती है। अमेरिकी दंपती बालिका मानवी को ग्रहण कर काफी प्रसन्नचित व भा...