नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- यूपी के बस्ती के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने एक साथ 37 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। ये जिले के अलग-अलग थानों में तैनात थे। उन्होंने इन सभी के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश भी जारी कर दिया है। इनमें से कुछ के खिलाफ कार्य के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायतें मिल रही थीं। एक साथइतने पुलिसकर्मियों पर ऐक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है। लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट थाने स्तर से तैयार की गई। सीओ स्तर से इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दी गई। सीओ स्तर से रिपोर्ट मिलने के आधार पर एसपी ने कार्रवाई की। इनमें से कोई एक स्थान पर लंबे समय से तैनात था तो किसी पर कार्य के प्रति लापरवाही बरतने की शिकायतें पहुंच रही थीं। एसपी ने रिपोर्ट के आधार पर इन सभी 37 पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के बाद विभागीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.