दरभंगा, मार्च 3 -- मनीगाछी। तारडीह प्रखंड के लगमा स्थित जगदीश नारायण ब्रह्मचर्याश्रम परिसर में एक साथ हो रहे दो महायज्ञों में वेद मंत्रोच्चार से क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बन गया है। पहले दिन रविवार को यज्ञ मंडप में प्रवेश के पूर्व यजमान ने यज्ञ मंडप के मुख्य द्वार पर पंचांग पूजन किया। इसके बाद मंडप में प्रवेश कर वेदी पूजन और मंडप पूजन कर यज्ञ का शुभारंभ किया। दो सत्रों में होने वाले अति विष्णु महायज्ञ में पुरुष सूक्तों का एवं लक्ष चंडी महायज्ञ में दुर्गा पाठ का कार्यक्रम प्रथम सत्र में संपन्न होने के बाद दूसरे सत्र में हवन का कार्यक्रम चलता रहा। यज्ञ मंडप में एक साथ बैठे दो हजार से अधिक पंडितों के उच्चारण से क्षेत्र की सभी दिशाएं गुंजायमान हो उठीं। दोनों यज्ञों के आचार्य पूर्व कुलपति पं. शशिनाथ झा एवं पं. रामचंद्र झा के निर्देशन में सभी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.