सीवान, मई 31 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़कागांव मौजे गांव में गुरुवार की रात एक साथ दो किशोर भाइयों की अर्थी निकली। यह देख लोगों की आंखें नम हो गई। वहीं परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। सड़क दुर्घटना में मृत दोनों भाई बड़कागांव मौजे के राधेश्याम साह के 13 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार व 11 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार थे। दोनों की गुरुवार की सुबह पूर्वी चंपारण के केसरिया में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार की रात दोनों के शवों के उसके घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों भाई अपनी मौसी के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। शादी के बाद वे घर वापस आ रहे थे तभी मोतिहारी के खजुरिया के पास डुमरिया घाट में एनएच 28 पर टेम्पो और ट्र...