नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दिल्ली से लंबी दूरी का सफर अब स्लीपर वंदे भारत के जरिए सुगम और सुविधाजनक होने वाला है। रेलवे इसी साल दीपावली से पहले दिल्ली से भोपाल, अहमदाबाद और पटना के रूट पर स्लीपर वंदे भारत शुरू करने की तैयारी में है। पटना के लिए चलने वाली ट्रेन की तो टाइमिंग की भी जानकारी मिली है। रेलवे सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि प्रयागराज और वाराणसी होते हुए पटना के लिए जो वंदे भारत चलेगी, वह साढ़े 11 घंटे में पहुंचाएगी। आमतौर पर इस रूट पर 12 से 17 घंटे तक का वक्त लगता है। इस तरह वंदे भारत एक तरफ स्पीड से भी पहुंचाएगी और यह सफर काफी सुविधाजनक भी होगा। इस ट्रेन की अधिकतम गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक रखी गई है। इसके चलते कई रूटों पर यह ट्रेन अन्य गाड़ियों के मुकाबले आधा समय ही ले रही है। दिल्ली से अहमदाबाद, भोपाल और पटना जैसे रूट का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.