धनबाद, मई 17 -- धनबाद, संवाददाता एडीएम सप्लाई जियाउल अंसारी एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने शनिवार को सभी मार्केटिंग ऑफिसर, ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर,सहायक गोदाम प्रबंधक तथा डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ताओं साथ बैठक की। एनएफएसए का जून, जुलाई एवं अगस्त महीने के खाद्यान्न का उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी एक साथ करने का निर्देश दिया। पदाधिकारियों ने कहा कि 31 मई तक जून एवं जुलाई महीने का उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी पूरा करें। वहीं अगस्त महीने का उठाव व डोर स्टेप डिलीवरी 1 जून से 15 जून तक पूरा करें। अभिकर्ताओं को अतिरिक्त वाहनों का प्रयोग करने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा कि माह जून एवं जुलाई का वितरण एक से 15 जून तक पूरा करें जबकि अगस्त का वितरण 16 से 30 जून तक पूरा करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.