हाथरस, मई 12 -- स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम के तहत आयोजित होंगे खेल अभी तक बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों की अलग अलग खेलकूद प्रतियोगिताप आयोजित होती थी। जिसमें लाखों रुपया का खर्चा आता था। अब सरकार ने नई पहल की है। परिषदीय विद्यालय और माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को अब संयुक्त रूप से खेलों में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। इसको लेकर स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा और उनका ब्योरा पोर्टल पर अपडेट किया जाएगा। भारत सरकार खेलों पर विशेष जोर दे रही है। खेलों के जरिए ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को उजागर करने के लिए तमाम प्रयास किए जाते है। समय समय पर खेल प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। माध्यमिक और बेसिक स्कूलों की प्रतियोगिताएं अलग अलग होती थी। अब आने वाले समय में माध्यमिक और प...