मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- ब्लॉक परिसर में मांगों को लेकर ग्राम विकास व ग्राम पंचायत अधिकारी धरना पर बैठे। जहां उन्होंने मांगों को लेकर उच्चाधिकारियों को ज्ञापन भेजा। धरने पर बैठे ग्राम विकास अधिकारियों ने कहा कि जिला स्तर, क्षेत्र पंचायत स्तर पर किसी भी कार्यालय में कार्यालय अध्यक्ष की उपस्थिति अंकित करने का कोई प्रावधान नहीं है। लिहाजा एक समान उपस्थिति की व्यवस्था की जाए। सभी कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन उपस्थिति अंकित करने के लिए समान व्यवस्था हो, इसके अलावा ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी संवर्ग सेवा नियमावली में संशोधन करने की मांग उठाई, इसके साथ ही अन्य मांगे भी उठाई गई। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम पंचायत अधिकारियों में भूपेंद्र सिंह ,योगेंद्र सिंह, तरुण कुमार, सतपाल सिंह, जयपाल सिंह, संदीप कुमार, रविंद्र सिंह, नरेंद्र प्रताप...