गोरखपुर, फरवरी 9 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर गरथौली निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग सिमिरित का शव सोमवार को फरसाडाड पुल के नीचे आमी नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिमिरित तीन फरवरी की रात करीब 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई सुराग नहीं लग सका था। परिजनों ने काफी तलाश के बाद हरपुर बुदहट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को ग्रामीणों ने पुल के नीचे नदी में शव उतराते देखा तो शोर मच गया। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव की पहचान सिमिरित के रूप में की। परिजनों ने बताया कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था, जिसके चलते वह अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के का...