गंगापार, जनवरी 11 -- उपरौध राजबहा से संबंधित मझिगवां माइनर के झरने को तोड़कर पत्थर भर देने से नहर में आ रहा पानी एक सप्ताह से जंगल में निरर्थक बहकर बर्बाद हो रहा है और टेल पर बसे तमाम किसान अपने खेतों की सिंचाई के लिए परेशान हैं। सूचना के बावजूद विभागीय अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। मांडा दक्षिणी पहाड़ी भाग के उपरौध क्षेत्र के डेढ़ दर्जन ग्राम पंचायतों में सिंचाई का एकमात्र साधन उपरौध राजबहा से संबंधित नहरें ही हैं। उपरौध राजबहा की मझिगवां माइनर मजनूं गाँव के पहले एक सप्ताह पहले झरने को तोड़कर पहाड़ी पत्थर से नहर जाम कर दिया गया है। नहर जाम होने से मझिगवां टेल पर बसे तमाम गांवों तक नहर का पानी पहुंच ही नहीं पा रहा है। मझिगवां माइनर के टेल पर बसे महेंद्र कुशवाहा, जटा शंकर कुशवाहा, रविंद्र कुमार कुशवाहा, शिव शंकर कुशवाहा, राजदेव कु...