मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। तकनीकी गड़बड़ी के कारण विकास खंड के लेदुकी ग्राम समूह पाइप परियोजना से हर घर नल योजना में पानी आपूर्ति ठप है। 204 करोड़ रूपये खर्च कर आसपास के गांवों में पाइप लाइन बिछवाया गया है। इसके अलावा सिरोपरि टंकी का भी निर्माण कराया गया है। इसके बावजूद ग्रामीणों को इस परियोजना से नियमित पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बीते एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को दो किलोमीटर दूर से पानी लाकर प्यास बुझाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इस पेयजल परियोजना से तत्काल पानी की आपूर्ति कराए जाने की मांग की है। इस परियोजना से 129 राजस्व गांव में 940 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाकर 26 हजार घरों को नल का कनेक्शन दिया गया है। जल निगम के अभिलेखों में सभी घरों को पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है लेकिन अभी ...