जौनपुर, मार्च 31 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। एक सप्ताह से अधिक समय तक आधा दर्जन से अधिक मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। विभाग का कहना है कि इस समय बिजली केबिल का कार्य चल रहा है। प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े पांच बजे तक विद्युत सप्लाई काट दे रहा है। बिजली न रहने से उपभोक्ताओं की दिनचर्या बिगड़ गयी है। नगर के रोडवेज स्थित दया के टाल पर चार सौ केवी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। उक्त ट्रांसफॉर्मर से नगर के सैयादवाड़ा, मंगल बाजार, सराय, कायस्थाना सहित रोडवेज के सैकड़ों घरों में सप्लाई दी जाती है। लेकिन नगरवासियों के अनुसार प्रतिदिन सुबह विद्युत विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के प्रतिदिन केबिल कार्य के नाम पर आठ-आठ घंटे बिजली काट दे रहा है। ये सिलसिला एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.