रामगढ़, दिसम्बर 18 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ जिला इकाई को नया जिलाध्यक्ष बहुत जल्द मिलेगा। लंबे समय से टलते आ रही चयन प्रक्रिया एक सप्ताह के अंदर पूर्ण होगी। इसे लेकर हथमारा स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को सुबह 10 बजे अहम बैठक रखी गई है। इसमें मुख्य रुप से रामगढ़ जिला पर्यवेक्षक, चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी कार्यकर्ताओं का मन टटोलेंगे। रायशुमारी बैठक के दौरान सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, अनुशांगिक इकाई के अध्यक्ष, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, जिला में रहने वाले प्रदेश कार्य समिति सदस्य, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, विधायक प्रत्याशी से उनके पसंद के तीन-तीन नाम लिए जाएंगे। इसके बाद कार्यकर्ताओं की भावना से भाजपा प्रदेश इकाई को अवगत कराया जाएगा। प्रदेश से तीन नाम दिल्ली भेजे जाने की...