अररिया, दिसम्बर 17 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि बीडीओ नेहा कुमारी ने ग्राम पंचायत राज रहटमीना में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो का सफल क्रियान्वयन के लिए डब्लूपीयू एवं सोख्ता का निर्माण एक सप्ताह के अंदर शुरु करने के निर्देश दिए है। निर्देश में कहा गया है कि रहटमीना पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के कार्यो का सफल क्रियान्वयन के लिए डब्लूपीयू एवं सोखता गड्ढा का निर्माण किया जाना था, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य भी शुरु नहीं किया जा सका है। इससे पंचायत में पंचायत में स्वच्छता से संबंधित सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसके लिए कई बार पत्र और मौखिक भी कहा गया है। एक सप्ताह के अंदर गड्ढा एवं सोखता का निर्माण कार्य प्रारंभ कर अद्योहस्ताक्षरी को प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.