छपरा, दिसम्बर 29 -- किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नही बायोमेट्रिक अटेंडेंस की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर बल छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण जिले में राशन कार्ड से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित एक अहम बैठक में जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राशन कार्ड निर्माण के लिए प्राप्त सभी लंबित आवेदनों का निष्पादन एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसकी नियमित समीक्षा स्वयं उनके स्तर से की जाएगी।बैठक में कार्यसंस्कृति में सुधार और अंतर-विभागीय समन्वय को मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। डीएम ने कहा कि जनहित स...