श्रावस्ती, जनवरी 12 -- श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में सोमवार को जनता दर्शन में डीएम ने फरियादियों की समस्या सुनी। साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन में डीएम अश्विनी कुमार पांडेय को आठ शिकायतें मिलीं। डीएम ने विभिन्न विभागों से सम्बन्धित इन शिकायतों को एक सप्ताह में निस्तारित कर उसकी रिपोर्ट भेजने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन में आई शिकायतों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से तय समय सीमा के अंदर निस्तारित कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.