कोडरमा, फरवरी 8 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरहोर टोला गडि़याई से एक सप्ताह पूर्व लापता हुए दस बिरहोर बच्चों को गयाजी के मुफसिल थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी पैमार गांव से सकुशल बरामद कर लिया गया। भटकते हुए बच्चों को देखकर स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें पुलिस के हवाले किया। फिलहाल सभी बच्चों को चाइल्ड लाइन के संरक्षण में रखा गया है। जानकारी के अनुसार, बिरहोर टोला के बच्चे भोज खाने परसाबाद गए थे। इसी दौरान 7 वर्षीय निशा कुमारी, 5 वर्षीय रमेश बिरहोर, 9 वर्षीय सजनी कुमारी, 7 वर्षीय अनिषा कुमारी, 6 वर्षीय सत्यम कुमार, 9 वर्षीय मिथुन बिरहोर, 6 वर्षीय रेखा बिरहोर, 8 वर्षीय बिरजू बिरहोर सहित कुल दस बच्चे अचानक लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। विशेष टीम कर रही थी मामले की जांच माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.